बरसात का मौसम आ चुका है जिसमे ठंडा और गर्म दोनों मौसम देखने को इल्ते हैं,
अगर इस समय अपना ख्याल नहीं रखा तो आप
कभी भी बीमार हो सकते हैं| इनसे बचने के लिए आपको समय समय पर पानी पीते रहना चाहिए क्यों
की अगर गर्मियों में आपके शरीर से पानी की कमी होती है तो आपको दस्त और डिहाइड्रेशन
की प्रॉब्लम हो सकती है|
लेकिन गर्मियों में केवल पानी पीने से भी काम नहीं चलता है, छुट्टियों के इन
दिनों में कुछ न कुछ खाते रहना ही चाहिए,
इसी लिए हम आपके लिए कुछ सुपरकूल
ड्रिंक्स लेकर आये हैं जिनसे आपके दिमाग को ढंडक मिलेगी और साथ ही पानी की कमी भी
पूरी होगी|
गर्मियों के लिए ड्रिंक्स (summer drinks):
बरसात हो या गर्मियाँ, in दोनों मौसम में कुछ न कुछ खाने पीने का मन करता रहता है, आप इस मौसम में आने वाले फलों से कुछ खास बना सकते हैं| आपने मैंगो शेक पिया होगा पर शायद मैंगो से बनी हुई स्मूथी नहीं पी हो , तो चलिए आज कुछ खास ड्रिंक्स तैयार करते हैं|
आम से बनी स्मूथी:
आम के इस मौसम में आपने आम खाना शुरू कर दिया होगा लेकिन अगर
आप एक बार आम से बनी हुई स्मूथी पियेंगे तो आपका मन और दिमाग भी ठंडा हो जायेगा| आम की स्मूथी बनाने
के लिए एक पके हुए आम में 100 ग्राम ताज़ा दही ( जो खट्टा न हो ) डाले| अब इसमें 2 बड़े चम्मच चीनी
डालकर मिक्सी में मिक्स कर दे| ध्यान रहे पहले आम और चीनी एकसाथ पीसे फिर दही डालें और बस 5 सेकंड के लिए मिक्स
करे| अब आप इसमें ड्राई फ्रूट और टूटी फ्रूटी डालकर सजा सकते हैं, और साथ में बर्फ के
टुकडे डालना न भूले|
केला से बनी स्मूथी:
आम के अलवा आप किसी भी फल की स्मूथी आप बना सकते हैं, जैसे आपने ऊपर आम की स्मूथी के बारे में जाना ठीक उसी प्रकार से केले की भी स्मूथी भी बनती है| केला अच्छी तरह से पका हुआ होना चाहिए| केले की स्मूथी बनाने के बाद आप उसे जल्दी ही पी लें|
लीची जूस:
लीची का जूस गर्मियों में बहुत राहत देता है, इसको बनाने के लिए
कुछ ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है|
इसे बनाने के लिए आपको 10 लीची लेनी हैं और इन
सभी के छील लें, इसके बाद सभी को मिक्सर में डालकर मिक्स करें, अब बर्फ के टुकड़े
डालकर इसे ठंडा करें| अगर आप इसमें थोडा नीम्बू डालेंगे तो यह और भी स्वादिष्ट हो
जायेगा, पर यहआपके मन पर है|
कोल्ड कॉफ़ी :
कोल्ड कॉफ़ी आज के युग का ड्रिंक है इसे यूथ बहुत पसंद करता है, गर्मियों में इसका
आनंद दो गुना हो जाता है इस लिए आप इसे बनाकर पी सकते है| कोल्ड कॉफ़ी बनाने के
लिए आपको एक गिलास फुल क्रीम मिल्क लेना है जिसमे दो चम्मच कॉफ़ी ,एक 10 वाली डेरी मिल्क
चॉकलेट,थोड़ी चीनी मिलाएं|
अगर आप चॉकलेट नहीं डालना चाहते है तो
कोको पाउडर दाल सकते हैं,अब ऊपर से डालने के लिए आप इसमें आइस क्रीम या आइस डालें|
आइस टी:
गर्मियों में चाय पीने से गर्मी और लगती है और इसे बहुत से लोग
पसंद भी नहीं करते हैं, इस लिए आप आइस टी बनाकर पी सकते हैं| इसे बनाना बहुत ही
आसान है| आप रेडीमेड आइस टी मार्केट से ले ले, इसमें सब कीच मिला
हुआ रहता है और पाउडर के रूप में होती है|
आपने गर्मियों में ठन्डे रहने के लिए 5 ड्रिंक्स बनाना सीखी, लेकिन आप जानते हैं
की इसे अलावा भी कुछ पारंपरिक ड्रिंक्स हैं जो गर्मियों में गर्मी भागने के अलावा
लू से भी बचाती हैं| आप लस्सी, शिकंजी, आम का पन्ना, नीम्बू पानी, सोडा भी बनाकर पी सकते हैं जो सेहत के साथ आपके दिमाग को
दुरुस्त रखेगी|
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं| अगर आप भी कुछ लिखते हैं और अपने लेखों को यहाँ भेजना चाहते हैं तो homeoveda@gmail.com पर ईमेल करें, अछे लिखे आर्टिकल्स को हम आपके नाम के साथ प्रकाशित करेंगे|
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं| अगर आप भी कुछ लिखते हैं और अपने लेखों को यहाँ भेजना चाहते हैं तो homeoveda@gmail.com पर ईमेल करें, अछे लिखे आर्टिकल्स को हम आपके नाम के साथ प्रकाशित करेंगे|
1 comments:
I just read you blog, It’s very knowledgeable & helpful.
ReplyEmoticonEmoticon